बदनावर: बदनावर मंडी में सोयाबीन बेचने आए किसान की हत्या के विरोध में किसानों ने दिया धरना
Badnawar, Dhar | Dec 5, 2024 बदनावर की कृषि उपज मंडी में 27 नवंबर को किसान की हत्या करने व सोयाबीन भरा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने की घटना को लेकर रतलाम जिले के किसानों समेत क्षेत्र के किसानों ने बदनावर में कृषि उपज मंडी में पहुंचकर प्रदर्शन किया। मंडी के सामने गेट के बाहर किसानों ने धरना देकर न्याय की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपक चौहान ने किसानों को समझाइश दी।