बारा: यमुना पार क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान हुए लोग,किसानों की धान की रोपाई का हो रहा नुकसान
Bara, Allahabad | Jul 23, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में किसानों तथा लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है,एक तरफ जहां बारिश न होने से किसानों की धान की नर्सरी का नुकसान हो रहा है तो वही लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हुआ है,बारिश न होने की वजह से भीषण गर्मी से लोग परेशान है, बारिश न होने व विद्युत कटौती से किसानों की धान की रोपाई का भी नुकसान हो रहा है।