मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर कोल्हायपट्टी गांव के वार्ड संख्या-7 के पास मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सड़क पर पानी भरे रहने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन बाइक और ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर लगभग प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होता है, जिसमें लोग घायल हो रहे हैं। रविवार को भी एक ई-रिक्शा (टोटो) गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार कई लोग चोटिल हो गए।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)