बड़ौद: बड़ोद कस्बे में तेज बारिश, फसलों को मिला जीवन दान, 225 एमएम बारिश दर्ज ,मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का अलर्ट किया जारी।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। उमस भरी तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं फसलों को जीवन दान मिला। किसानो का कहना है कि यदि बारिश नहीं होती तो फैसले खराब होने का खतरा रहता। वहीं आज 225 एमएम बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने दो दिन में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया। माही मौसम सुहाना होने से लोगों ने बारिश में घूम कर आनंद लिया।