बड़ौद: बड़ोद पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने किया कस्बे में निरीक्षण, मोहर्रम जुलूस रूट का किया अवलोकन तहसीलदार व सीएमओ रहे साथ।
आगर जिले के बड़ोद में आज शुक्रवार को मोहरम के जुलूस को लेकर नगर के मार्गों का मुआयना किया गया। थाना अधिकारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा बताया गया कि जुलूस को लेकर आज तहसीलदार भंवर सिंह चौहान नगर परिषद सीएमओ संध्या सरयाम सहित नगर के मार्गों का भ्रमण किया गया। मार्ग में जहां अवरुद्ध है उसे सुधार कर व्यवस्थित कर दिया जाएगा।कुछ को मौके पर सुधारा गया।