बड़ौद: नगर परिषद बडौद द्वारा चलाए जा रहे 5,44,000 रुपयों की लागत से विधायक ने किया आराधना भवन में सीसी कार्य का भूमि पूजन।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में विधायक मधु गहलोत द्वारा नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे आराधना भवन में सीसी कार्य का भूमि पूजन किया। सीसी कार्य की लागत 5 लाख 44 हजार रुपये। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी सहित परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही जिले व बड़ोद के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।