बड़ौद: बड़ोद मेला ग्राउंड में विधायक की अध्यक्षता में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा मंडल की बैठक संपन्न।
भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बड़ोद मंडल की वृहद बैठक क्षेत्र के विधायक मधु गहलोत के मुख्य आतिथ्य में बडौद मेला ग्राउंड मांगलिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में अतिथियों के द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार सहित जिला संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।