Headline:
पांवटा साहिब में रात 11 बजे गुरजोत सिंह के घर के बाहर हंगामा, सड़क पर भिड़े लोग — क्रशर विवाद का असर अब आम लोगों तक?
Article:
पांवटा साहिब में देर रात करीब 11 बजे गुरजोत सिंह के घर के बाहर हंगामे और लोगों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रशर से जुड़े विवाद का असर अब आम लोगों की शांति और सुरक्षा पर भी पड़ता नजर आ रहा है। रात के समय सड़क पर इस तरह का हंगामा और लोगों के बीच लड़ाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर नियम और कानून कहां हैं? क्या किसी बड़े विवाद या अप्रिय घटना का इंतजार किया जा रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि स्थिति और ज्यादा न बिगड़े।
Credit: @gurjot_singh_hans