उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की अहम मुलाकात
नई दिल्ली/देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी अपने पूर्वनियोजित दिल्ली दौरे के तहत देश की राजधानी पहुंच चुके हैं। दिल्ली आगमन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक की। इस द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देना और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त करना था। बैठक बेहद सकारात्मक रही, जिसमें राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।