सरधना: गांव बेगमाबाद के पास कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से मारपीट के बाद जिंदा जलाने का प्रयास
सरधना क्षेत्र में कार सवार युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक की कार रुकवाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक को मृत समझकर उस पर शराब डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।