बिछिया: संघर्ष से सशक्तिकरण तक: बीसी सखी काजल टेमरे की प्रेरणादायक कहानी
19 अप्रैल, रविवार को दोपहर 12:00 आयोजित कार्यक्रम में एक ऐसी महिला की कहानी सामने आई, जिसने संघर्ष को अपनी ताकत बना लिया l वाक्या मंडला जिले के बिछिया जनपद के ग्राम मोचा की रहने वाली श्रीमती काजल टेमरी की है l जो आज अन्य महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैंl आजीविका स्वा.सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपने जीवन को नई दिशा दी है l