यह घटना भीकनगांव के सेल्दा निवासी मनीषा पति विनोद घोरमाडे के साथ हुई। मनीषा का 17 मार्च को खरगोन जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उनके पेट में सर्जिकल नेपकिन छूट गया था। परिजन ने अस्पताल प्रशासन को इस बारे में सूचित किया, लेकिन उन्हें सिजेरियन डिलीवरी के बाद होने वाली सामान्य तकलीफ बताकर टाल दिया गया था ।