आगरा: मेट्रो और जल निगम कार्यों पर सख्त रुख, ट्रैफिक सुचारू और गुणवत्ता सुधार के लिए आयुक्त के निर्देश, सभागार में हुई बैठक
आगरा में मेट्रो व जल निगम के कार्यों से जुड़ी समस्याओं पर मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। आयुक्त ने पिलर कार्य पूर्ण होने पर बैरिकेडिंग हटाने, फतेहाबाद रोड को स्मार्ट रोड मानकों पर बनाने और खराब कार्यप्रणाली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जल निगम को चेतावनी दी गई कि लापरवाही पर जुर्माना व कड़ी कार्रवाई होगी।