आगरा: SNMC आगरा में मरीजों के बीच घूमते आवारा स्वान, वायरल वीडियो पर प्राचार्य ने दी सफाई, सिस्टम पर उठे सवाल
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) में मरीजों के बीच स्वान की मौजूदगी का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्डों में घूमते और तीमारदारों के पास सोते स्वान कैमरे में कैद हुए हैं। प्राचार्य का कहना है कि मरीज के साथ आया पालतू स्वान मौका पाकर अंदर घुस गया था, प्रशासन लगातार स्वान पकड़वाने की कार्रवाई कर रहा है।