आगरा: APK फाइल से मोबाइल हैक कर ₹75,322 की साइबर ठगी, आगरा साइबर सेल ने पूरी रकम कराई वापस
आगरा में एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने की साइबर ठगी का मामला सामने आया, जहां जालसाजों ने बैंककर्मी बनकर शिकायतकर्ता के एसबीआई खाते से ₹75,322 की रकम उड़ा ली। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम सेल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व मर्चेंट से संपर्क कर ट्रांजेक्शन फ्रीज कराया और पूरी ठगी गई राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।