आगरा: पुलिस ने भैंस चोरी का खुलासा किया, खैराती टोला के पास से 3 अभियुक्त गिरफ्तार, बरामद हुई चोरी की भैंस, लोडर व स्कूटी
थाना ताजगंज पुलिस ने पशुपालक के बाड़े से भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 01 चोरी की भैंस, घटना में प्रयुक्त लोडर छोटा हाथी, स्कूटी व ₹1300 बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बाड़े में गेट न होने का फायदा उठाकर चोरी करना स्वीकार किया।