खरगोन कंट्रोल रूम में गुरुवार दोपहर 2 बजे को मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी शकुंतला, एसडीएम बीएस कनेश और नगर पालिका सीएमओ कमला कौर ने की। इसमें मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों ने पर्व के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।