खरगोन जिले में दिव्यांगों को शासन स्तर पर मिल रही पेंशन 600 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए किए जाने की मांग उठी है। जिला कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के बैनर तले जिलेभर के दिव्यांगों ने एकजुटता दिखाते हुए मांग को लेकर विरोध के स्वर मुखर किए। वाहन रैली के रुप में कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।