डीएम साहिला ने अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। बैठक में त्वरित विचारण एवं सामान्य अभियोजन वादों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। दिसंबर 2025 में त्वरित विचारण के तहत जघन्य अपराध के 02 वाद, शस्त्र अधिनियम के 02 वाद तथा एनडीपीएस अधिनियम के 02 वाद सहित कुल 06 वाद समेत 329 वाद में सजा हुई है।