टीकमगढ़: पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप, पति पहुंचा एसपी ऑफिस; झूठी शिकायतों की जांच की मांग
एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपनी पत्नी पर दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता मनोज का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ गुजरात में काम करने गया था, जहां उसकी पत्नी की पहचान छोटू नायक नामक युवक से हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए।यह शिकायतकर्ता के आरोप हैं। मामले की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।