लातेहार: सदर प्रखंड के शिंजो में भाजपा का बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित, मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक ने दी जानकारी
सदर प्रखंड के भूसूर पंचायत के शिंजो ग्राम में रविवार की दोपहर करीब एक बजे भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।मंडल अध्यक्ष पूर्वी पिंटू रजक ने आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।और कई आवश्यक जानकारी साझा की।