हुसैनगंज: हुसैनगंज स्थित चट्टी स्थित शिव मंदिर से चोरों के द्वारा धातु की कई मूर्तियां हुई चोरी,जांच करने पहुंची पुलिस।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज चट्टी स्थित शिव मन्दिर से चोरों ने धातु की कई छोटी छोटी मूर्तियां चोरी कर ली हैं। इस संबंध में मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि शाम में जब मंदिर के कक्ष में प्रवेश किया तो वहां पीतल धातु की बनी शिव, पार्वती और गणेश की मूर्तियों समेत अन्य मूर्तिया की चोरी कर ली गयी है।