हुसैनगंज: हुसैनगंज में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ ईद का त्योहार, जगह जगह प्रशासन रही मुस्तैद
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आज ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जहां जगह-जगह ईदगाहों पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। वही हिंदू समाज के लोगों के द्वारा भी ईद के इस त्यौहार में बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया। वही मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा ईदगाह में पहुंचकर नमाज अदा की गई व एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाइयां दी गई।