हुसैनगंज: जुड़कन मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद घायल का हुआ निधन,परिजनों में व ग्रामीणों में शोक की लहर।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन मोड़ के पास कल छोटी पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई थी, वहीं टक्कर के बाद लक्ष्मीपुर के रहने वाले विपिन राम को काफी गंभीर रूप से चोट लगा था। आनन फानन में उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया था। हालांकि गोरखपुर ले जाने के बाद उनका निधन हो गया। जिसके बाद परिजनों व स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।