हुसैनगंज: जुड़कन मोड़ के पास बाइक व छोटी पिक अप में हुई जोरदार टक्कर,एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन मोड़ के पास बाइक व छोटी सामान ढोनेवाली पिक अप में जोरदार टक्कर हो गयी। इस जोरदार टक्कर में लक्ष्मीपुर के रहनेवाले विपिन राम को काफी जोरदार टक्कर लगी है, जिसमे उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी है। स्थानीय लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुये गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।