बीना: रेलवे बाईपास स्थित स्कूल की छात्राओं ने नगर का नाम किया रोशन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी छात्राएं
Bina, Sagar | Oct 5, 2025 रेलवे बाईपास स्थित गोमती नंदन पब्लिक स्कूल की पांच प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 संभागीय टीम में जगह बनाकर बिना का नाम रोशन किया है। स्कूल की पांच छात्राएं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मैं हिस्सा लेंगी। विद्यालय की छात्राएं एतिसी अवस्थी, वैष्णवी कुशवाहा हर्षिता यादव, नंदिनी डांगी एवं आध्या तोमर का संभागीय टीम मे चयन किया गया।