बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता, मिंटू हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय पुलिस ने चर्चित मिंटू कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है।इस हत्या में दो महिला समेत 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसे अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।दरअसल आपको बताते चले की 26 मार्च को अपराधियों ने सिंघल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोल में मिंटू कुमार को घर से बुलाकर ले गया और उसे गोली मारकर हत्या कर दी।