दमोह: इमलिया में युवक पर हमले के विरोध में चढ़ार आठिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
Damoh, Damoh | Dec 25, 2024 दमोह पथरिया के इमलिया में बीते दिनों गांव के सरपंच के भतीजे राघवेंद्र पटेल द्वारा सोनू आठिया के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। आज बुधवार दोपहर 3 बजे चढ़ार आठिया समाज के राष्टीय अध्यक्ष संदीप चढ़ार दमोह पहुंचे। पीड़ित पक्ष के साथ SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी को घटना से अवगत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कद आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।