दमोह: देवरी रतन में कुटकी की रोटियां खाने के बाद 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Dec 25, 2024 दमोह देवरी रतन में कुटकी की रोटियां खाने से बुधवार की बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच 4 लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉ ने देवरी रतन निवासी गोरी बाई, शिवम लोधी, अशोक लोधी, लखन लोधी उपचार शुरू कर दिया है।