दमोह: कोतवाली पुलिस ने धरमपुरा क्षेत्र से 2 आरोपियों से 9 किलो से अधिक गांजा किया बरामद, मामला दर्ज
Damoh, Damoh | Dec 25, 2024 दमोह SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन मे बुधवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज एवं एएसआई राकेश पाठक के नेतृत्व मे धर्मपुरा क्षेत्र से 2 आरोपितों से बाइक सहित 9 किलो 150 ग्राम मादक पदार्थ गांजे को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।