गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कॉलेज छात्रा मामला: पीड़िता ने कहा- मानसिक प्रताड़ना से टूट गई थी
शनिवार को 2 बजे गया कॉलेज गया में बीएससी सेमेस्टर परीक्षा के दौरान पहली मंजिल से छलांग लगाकर गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा नैना कुमारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव शहर के व्हाइट हाउस स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचे और इलाजरत छात्रा एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता।