बीकानेर: जिले के वंचित 4,761 दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए पीबीएम अस्पताल में विशेष शिविर शुरू
यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड से वंचित जिले के 4 हजार 761 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर सोमवार को पीबीएम अस्पताल के पीएमआर विभाग में शुरू हुआ। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इन विशेष शिविरों के दौरान दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। पीमआर विभाग प्रभार