घाघरा: देवाकी बाबाधाम पुल के पास बॉक्साइट ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मारी, ट्रक पलटा, बिजली आपूर्ति बाधित
Ghaghra, Gumla | Dec 9, 2025 देवाकी बाबाधाम के समीप एक बॉक्साइट लोडेड ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाह वाली लाइन के पोल से टकरा गया। जोरदार टक्कर से बिजली पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का असर घाघरा मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ा और पूरे क्षेत्र की लाइन बाधित हो गई।