कांके: रांची: ट्रैफिक एसपी ने जैक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2026 रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक एसपी राजेश सिंह ने जैक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर निरीक्षण किया। ट्रैफिक पुलिस ने यह निर्णय बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लिया है, ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो।