कांके: रांची में बोर्ड परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2026 वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची महोदय के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे बच्चों के बोर्ड परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा रांची नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया l उनके द्वारा परीक्षा केंद्र के बाहर एवं पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई l परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति रांची नगर क्षेत्र के सभी स्थानों पर सुबह 9:00 बजे की जगह 8:00 बजे से ही कर दी गई है l