रावतसर: रावतसर में अज्ञात जनों के खिलाफ मारपीट करने का मामला रावतसर पुलिस थाने में दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में अज्ञात जनों पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है पुलिस से गुरुवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में विजयपाल बावरी निवासी भेरूसरी रावतसर में मामला दर्ज करवाया कि अज्ञात व्यक्तियों ने 84 आर डी मोधूनगर के पास उसका व उसके दो साथियों का रास्ता रोककर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज किया