भरगामा: पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रपत्र-1 का प्रारूप किया गया प्रकाशित, 18 मई तक दर्ज होगी आपत्ति
पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारी को लेकर भरगामा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार से महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी अररिया के आदेशानुसार गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या दर्शाते हुए प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन किया गया।