ग्वालियर में 11 हजार की उधारी पर बवाल, दो गुटों में जमकर चली रॉड और गोलियां, चार लोग घायल...
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र स्थित खेरिया मोदी गांव में महज 11 हजार रुपये की उधारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लोहे की रॉड से हमला तथा फायरिंग होने लगी। इस खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और दोनों पक्षों की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।