पंचकूला: एन्टी नारकोटिक सेल ने 1800 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी को पिंजोर से किया गिरफ़्तार
एन्टी नारकोटिक सेल ने 1800 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ के महिला आरोपी पिंजोर से गिरफ़्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा महिला को 1800 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है कि नशीला पदार्थ गांजा कहां से लाती थी.