शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र की न्याय पंचायत बजेड़ा महुआ डांडी में शुक्रवार सुबह 8 बजे जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालाबाद ज्योति यादव, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण तथा एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया