गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राकेश सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। सिटी मॉल रोड स्थित कोहिनूर रेस्टोरेंट में आयोजित इस प्रेसवार्ता में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं चुनाव प्रभारियों ने अपनी रणनीति स्पष्ट की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी,चुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री डॉ.ज्योतिष कुमार पांडेय,चुनाव सह-प्रभारी महेश राम,प्रदेश मंत्री व आईटी सेल प्रभारी संजय द्विवेदी तथा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह चुनाव शिक्षक राजनीति के अस्तित्व को बचाने का आंदोलन है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अब तक ये सीटें शिक्षक संघों के लोकतांत्रिक संघर्ष से जीती जाती रही हैं, जिससे सदन में शिक्षकों की शुद्ध आवाज गूंजती थी। लेकिन वर्तमान में राजनीतिक दल इस स्वतंत्र व्यवस्था पर कब्जा करने के लिए आतुर हैं,जिससे शिक्षकों की आवाज दबा दी जाएगी और उनका भविष्य अंधकार में पड़ जाएगा। नेताओं ने शिक्षक समाज को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे छद्म नेताओं से सावधान रहें जो शिक्षक संघ का चोला ओढ़कर राजनीतिक दलों के लिए काम कर रहे थे। अब उनका नकाब उतर चुका है और वे खुलकर राजनीतिक दलों का दामन थाम चुके हैं। शिक्षक समाज इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।प्रांतीय नेतृत्व ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षकों के बुढ़ापे के सम्मान की रक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना संघ का पहला संकल्प है।वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सम्मानजनक
मानदेय नीति लागू कराना।शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधानों की मांग।शिक्षकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर राजनीतिक दलों के अतिक्रमण के खिलाफ पूरे क्षेत्र में चेतना अभियान चलाना।अवकाश के दिनों में किए गए कार्य के बदले अर्जित अवकाश प्रदान करना।शिक्षकों से एकजुट होने की अपील प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ने समस्त शिक्षक मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक दल के प्रलोभन,प्रभाव या दबाव में न आएं और एकजुट होकर डॉ. राकेश सिंह के पक्ष में मतदान करें।इस प्रेसवार्ता में गोरखपुर के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह,जिला मंत्री शतांशु राय, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया तथा देवरिया के जिलाध्यक्ष राजेश राय सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे
#MLCchunav2026
#SNewsliveGorakhpur