सगमा: मगही भाषा को मान्यता देने की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका
Sagma, Garhwa | Apr 13, 2026 सगमा झारखंड सरकार की भाषा नीति के विरोध में सोमवार 4बजे आज भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। सगमा मुख्य बाजार के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं की मुख्य माँग गढ़वा जिले सहित पलामू प्रमंडल में मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में आधिकारिक मान्यता देने और इसे लागू करने की है।