जगदलपुर: शहर के लालबाग इलाके में रिटायर्ड फारेस्ट रेजर के पुत्र का खून से सना शव मिला, इलाके में मची सनसनी
शहर के लालबाग इलाके में रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र एवं BPCL में कार्यरत अतुल शर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, अतुल शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके परिजन रायपुर में निवासरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।