शिवपुरी नगर: धर्मपुरा में कन्या भोज का विरोध करने पर गर्भवती महिला व परिवार की बेरहमी से पिटाई, SP से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना अंतर्गत धर्मपुरा गाँव में दबंगों के कहर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ही परिवार के सदस्यों, जिनमें एक 6 माह की गर्भवती महिला भी शामिल है, के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार आज शनिवार की दोपहर 1 बजे न्याय की गुहार लगाने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा