लोहरदगा: लोहरदगा में डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों से रावण दहन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था परखी, भीड़ प्रबंधन व सतर्कता के निर्देश दिए
लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीना ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एसपी सादिक अनवर रिजवी एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों तथा बक्सीडीपा स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।