धामनोद थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने चिंता जताई है और नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गश्त बढ़ा रही है, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है तथा रात्रि गश्ती दल सक्रिय कर दिए गए हैं।