शुजालपुर: भगवान गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन, निकला भव्य जुलूस
बारह दिवसीय गणेश उत्सव के आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार सुबह से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। पहला विसर्जन जुलूस शासकीय जेएनएस कॉलेज के खेल मैदान से खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के साथ निकला। यह जुलूस श्री जटाशंकर महादेव मंदिर के पास जमधन नदी के किनारे पहुंचा।52 समितियों ने सजाए थे पंडाल शुजालपुर मंडी में 25 और शुजालपुर सिटी में 27