किरनापुर: ग्राम पीपरटोला में जहरीली गैस से भरे कुएं में उतरे दो ग्रामीणों की मौत, SDERF ने जोखिम उठाकर निकाले शव
जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरटोला में जहरीली गैस से भरे कुएं में उतरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। मोटर की जांच करने के लिए कुएं में उतरे महेश चौधरी जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए युवराज बिसेन भी कुएं में उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ह