Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

आज दिनांक 22.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा राजपुर एवं काराकाट प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंचल के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने राजपुर अंचल के मामलों निष्पादन पर संतोष जाहिर किया, जबकि काराकाट अंचल में मामलों के निष्पादन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया। इसे लेकर शनिवार को बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है निवास। ऐसे में निवास, आय आदि प्रमाण पत्र बनाने में देरी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड अब तक नहीं बना है अथवा जिनके राशन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र आवेदन करें और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं की ओर जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनके त्वरित एवं समुचित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD #PublicService #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 23, 2026

MORE NEWS

पहले मतदान फिर जलपान 

स्कूली बच्चों द्वारा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
#bankipur
Chief Electoral Officer, Bihar 
Election Commission of India 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar

पहले मतदान फिर जलपान स्कूली बच्चों द्वारा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम #bankipur Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar

Patna, Bihar | Jul 23, 2026

घर- घर जाकर जीविका दीदियां मतदान के लिए कर रहीं जागरूक।
#Bankipur
Chief Electoral Officer, Bihar 
Election Commission of India 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar

घर- घर जाकर जीविका दीदियां मतदान के लिए कर रहीं जागरूक। #Bankipur Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar

Patna, Bihar | Jul 23, 2026

आज दिनांक 22.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने बिक्रमगंज अनुमंडल स्थित उत्कर्ष बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट के प्रोपराइटर को राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत उद्योग विभाग द्वारा आज वित्तीय मंजूरी का आदेश प्राप्त हो गया है। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह प्लांट पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट में बायोमास संग्रहण, गैस उत्पादन एवं जैविक खाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगा। ऐसे उद्योग जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे।

इस अवसर पर जिला उद्योग प्रबंधक आशीष रंजन ने बताया कि उत्कर्ष बायो प्लांट में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी/सीएनजी) का उत्पादन किया जाता है, जिसकी क्षमता 2500 किलोग्राम प्रतिदिन है। इसके अलावा प्लांट से जैविक खाद का भी उत्पादन होता है, जो सूखे एवं तरल दोनों रूपों में उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि गैस निर्माण के लिए धान का पुआल, गेहूं का भूसा, सरसों का भूसा, मक्का का ठंडल, गोबर एवं पोल्ट्री बीट का उपयोग किया जाता है। प्लांट द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 8 हजार टन धान का पुआल एवं अन्य बायोमास की खरीद 50 किलोमीटर के दायरे से की जाती है। इससे किसानों को कृषि अवशेषों का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ पराली जलाने की समस्या में भी कमी आएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट प्रबंधन को उत्पादन क्षमता बढ़ाने, किसानों के साथ समन्वय मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं जिले में सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि आधारित उद्योगों को नई गति प्रदान करेंगी।

#IPRD
#BiharIndustriesDept 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Industries Department, Bihar

आज दिनांक 22.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने बिक्रमगंज अनुमंडल स्थित उत्कर्ष बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट के प्रोपराइटर को राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत उद्योग विभाग द्वारा आज वित्तीय मंजूरी का आदेश प्राप्त हो गया है। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह प्लांट पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट में बायोमास संग्रहण, गैस उत्पादन एवं जैविक खाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगा। ऐसे उद्योग जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे। इस अवसर पर जिला उद्योग प्रबंधक आशीष रंजन ने बताया कि उत्कर्ष बायो प्लांट में कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी/सीएनजी) का उत्पादन किया जाता है, जिसकी क्षमता 2500 किलोग्राम प्रतिदिन है। इसके अलावा प्लांट से जैविक खाद का भी उत्पादन होता है, जो सूखे एवं तरल दोनों रूपों में उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि गैस निर्माण के लिए धान का पुआल, गेहूं का भूसा, सरसों का भूसा, मक्का का ठंडल, गोबर एवं पोल्ट्री बीट का उपयोग किया जाता है। प्लांट द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 8 हजार टन धान का पुआल एवं अन्य बायोमास की खरीद 50 किलोमीटर के दायरे से की जाती है। इससे किसानों को कृषि अवशेषों का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ पराली जलाने की समस्या में भी कमी आएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट प्रबंधन को उत्पादन क्षमता बढ़ाने, किसानों के साथ समन्वय मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं जिले में सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और कृषि आधारित उद्योगों को नई गति प्रदान करेंगी। #IPRD #BiharIndustriesDept Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar

Patna, Bihar | Jul 23, 2026

आज दिनांक 22.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा राजपुर एवं काराकाट प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंचल के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने राजपुर अंचल के मामलों निष्पादन पर संतोष जाहिर किया, जबकि काराकाट अंचल में मामलों के निष्पादन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया। इसे लेकर शनिवार को बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है निवास। ऐसे में निवास, आय आदि प्रमाण पत्र बनाने में देरी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड अब तक नहीं बना है अथवा जिनके राशन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र आवेदन करें और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं की ओर जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनके त्वरित एवं समुचित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD #PublicService #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Patna News