मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6.18 लाख गरीब परिवारों को नए घरों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का घर, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड और बेहतर सुविधाएं देना है। अपने संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं में हुए बदलावों का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि सरकार गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही है।
[Gorakhpur, Khabar, News, CM Yogi, Yogi Adityanat, BJP ]